प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो होगा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Monday, July 14, 2025 - 18:53
Updated: 1 year ago
0
प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो होगा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) विगत दस जुलाई को प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं वहां के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के ऊपर दर्ज मुकदमों से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने शहर मुख्यालय में शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। 

प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया कि काशी पूरे भारत देश में अटूट श्रद्धा का केंद्र है। जहां श्रावण मास में अपार श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इसके बावजूद सरकार द्वारा वहां की अनदेखी करते हुए कोई इंतजाम नहीं किया गया पूरा काशी गंदगी से पटा है। उस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने मात्र से ही दमनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काशी जिला व शहर अध्यक्षों सहित दस कांग्रेसजनों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जन प्रतिनिधियों का कार्य ही जनता की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है उस पर फर्जी मुकदमा लगाना एक अलोकतांत्रिक कार्य है। प्रस्तुत ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई कि उक्त फर्जी मुकदमे वापस करने हेतु सरकार को निर्देशित किया जाये। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के साथ कोऑर्डिनेटर अंशु तिवारी, सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, राजेंद्र लोधी, शहाब अली, बीरेंद्र सिंह चौहान, राजन तिवारी, सईद चच्चा, मनोज घायल, अरुण जायसवाल, आदित्य श्रीवास्तव, शकीला बानो, आशीष गौड़, बशीर अहमद, इंद्रजीत लोधी, नजमी कमर, अजय बच्चा, इशरत खान, मोईन राईन, नौशाद अहमद, नसीम अंसारी, सलीम खान, औसाफ अहमद, कौशल शुक्ला, असलम, शुभम निषाद, अभिषेक कश्यप, राजीव श्रीवास्तव, मो इस्माइल मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User