पूर्व सरपंच के विरुद्ध कलेक्टर को की गई शिकायतों पर आखिर क्यों नही हो रही है कार्यवाही

Tuesday, March 28, 2023 - 14:15
0
पूर्व सरपंच के विरुद्ध कलेक्टर को की गई शिकायतों पर आखिर क्यों नही हो रही है कार्यवाही

गुना-राधौगढ़। ग्राम पंचायत शाहपुर जनपद पंचायत राधौगढ़ के पूर्व सरपंच के विरुद्ध कलेक्टर को की गई शिकायतों पर आखिर क्यों नही हो रही है कार्यवाही।

खबर है कि पंचायत क्षेत्र निवासी बाबूलाल पुत्र इमरतलाल यादव ने पूर्व सरपंच के विरुद्ध नाली निर्माण के नाम पर राशि निकलने ओर मोके पर नाली का निर्माण न करने, सड़क निर्माण के नाम पर राशि आहरण कर सड़क का निर्माण न करने, सरकारी राशि का कूप निर्माण अपने खेत पर करने और तालाब निर्माण में गड़बड़ी आदि जैसे मामलों की शिकायत क्लेक्टर को की गई थी।

यही नही चाचौड़ा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी आवेदक के आवेदन पर शिकायत पर कार्यवाही करने पत्र लिखा था। परंतु वर्तमान क्लेवतर फ्रेंक नोबेल ए ने जनपद सीईओ राधोगड के द्वारा गुमराह किए जाने पर आवेदक की शिकायत व विधायक के पत्र पर भी जांच करना उचित नही समझते है। जबकि आवेदक निरन्तर जांच की मांग कर रहा है और आज जनसुनवाई में भी सम्पूर्ण दस्तावेज फिर सौंपे है। सवाल यह है कि अपनी ईमानदारी के लिए चर्चित कलेक्टर आखिर क्यों कार्यवाही नही कर रहे है है कही?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User