पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, महिला सहित पांच की दर्दनाक मौत
बाराबंकी (आरएनआई)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। डीह गांव के पास खड़ी एक वैगनआर कार में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में दोनों वाहन जलकर राख हो गए। हादसे में एक महिला और दो बच्चियों सहित पांच लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनआर में सवार परिवार कुछ देर के लिए गाड़ी रोककर नीचे उतरा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार आकर टकरा गई। टक्कर के बाद उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान
गुलिश्ता (49) पत्नी जावेद अशरफ
समरीन (22) पुत्री जावेद अशरफ
इलमा खान (12)
इश्मा खान (6)
जियान (10)
सभी का संबंध वाराणसी और मऊ जनपद से बताया जा रहा है।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि हादसा अत्यधिक रफ्तार के कारण हुआ। एक कार दिल्ली की और दूसरी गाजियाबाद की पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार एक ही परिवार के लोग यात्रा कर रहे थे। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
भीषण आग और मौतों की इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



