पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर गिरफ्तार

Wednesday, February 7, 2024 - 19:28
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर,07 फ़रवरी। मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत मुगरा व मीरगंज पुलिस द्वारा संयुक्त मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक अन्तर्जनपदीय गोतस्कर  गोली लगने से घायल हो गया उसके कब्जे से एक  देशी तमंचा कारतूस, दो मोबाईल फोन, नगदी व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि
प्रभारी निरीक्षक मुगराबादशाहपुर व प्रभारी निरीक्षक मीरगंज अपराध एवं अपराधियों के खोजबीन में लगे हुए थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी गरियांव से मुंगराबादशाहपुर की तरफ अपराध करने की फिराक में आ रहे है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त पुलिस बल द्वारा नीभापुर रेलवे क्रासिंग के पास आने जाने वाले व्यक्तियों की नियमानुसार चेकिंग की जाने लगी तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसके जवाबी कार्यवाही में दोनो संयुक्त टीम द्वारा फिल्ड क्राफ्ट का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायर किया गया जिससे एक अभियुक्त के दाहे पैर के घुटने के पास गोली लगी, जिससे व वही गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त फरार हो गया । घायल अभियुक्त का नाम पता पूछने पर अपना अली हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी नरगहना थाना पवारा जनपद जौनपुर बताया, जिसके कब्जे से एक नजायज देशी तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया तथा अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User