पेड़ से लटका मिला ग्राम चौकीदार का शव

Thursday, August 3, 2023 - 21:42
Updated: 3 years ago
0
पेड़ से लटका मिला ग्राम चौकीदार का शव
चौकीदार का शव

मिल्कीपुर, अयोध्याअमानीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर आम के पेड़ में ग्राम चौकीदार का शव लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों में घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खण्डासा थाना क्षेत्र के डूडी अमानीगंज गांव निवासी ग्राम चौकीदार लव कुमार पुत्र राम तीर्थ यादव उम्र करीब 35 वर्ष का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर कुडवारिया बाग में संदिग्ध अवस्था मे पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेत व बाग की तरफ गए लोगों ने शव को फंदे से लटकता देख परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लव कुमार थाना खण्डासा में चौकीदार के रूप में भी कार्य था तथा कभी-कभी थाने की गाड़ी भी चलाता था।परिजनों का कहना है कि भोर में लव कुमार घर से रस्सी लेकर निकले थे। हम लोग समझे कि खेत की ओर जा रहे हैं। लेकिन यह नहीं मालूम था कि फंदे से लटक कर जान दे देंगे। मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है। जो घटना के बाद से अत्यंत व्यथित हैं। वहीं मृतक की पत्नी पति वियोग में रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक ग्राम चौकीदार लव कुमार के शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के संबंध में परिजनों से जानकारियां ली जा रही है। तहरीर मिलने पर विधि कार्यवाही भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User