देश की 90 फीसद आबादी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित अशोक श्रीवास्तव

Thursday, August 3, 2023 - 21:39
Updated: 3 years ago
0
देश की 90 फीसद आबादी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित अशोक श्रीवास्तव
अशोक श्रीवास्तव

अयोध्या। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर क्रांति दिवस 9 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश  मैं आजादी रक्षा संकल्प सप्ताह मनाएगी जिसके अंतर्गत आजादी के नायकों के व्यक्तित्व और कृतित्व एवं विचारों पर संगोष्ठी साथ साथ आजादी और लोकतंत्र पर चौतरफा संकट पर चर्चा की जाएगी और आजादी और लोकतंत्र की रक्षा एवं सांप्रदायिक सद्भाव एकता बनाए रखना के लिए संकल्प लिया जाएगा उक्त घोषणा पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय बल्ला हाता मैं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए किया उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ सरकार आजादी का 75 वा वर्ष अमृत काल के रूप में मना रही है वहीं दूसरी ओर बदले की भावना से विपक्षी नेताओं तथा जनता के बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन कारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है दूसरी ओर यह  भी दुखद स्थिति  है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश की 90 फीसद आबादी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है और बेरोजगारी महंगाई तथा भुखमरी का शिकार हो गई है इस संकट के लिए जिम्मेदार सत्ता में बैठी सांप्रदायिक पूंजीवादी ताकतें आर्थिक संकट को दूर करने के बजाय देश की आजादी और लोकतंत्र को ही समाप्त करके तानाशाही लाने का कुचक्र रच रहे हैं और देश को सांप्रदायिकता एवं अराजकता की आग लगाने पर उतारू हैं इसलिए यह आवश्यक है कि हम सब मिलजुलकर अपनी आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ प्रयास करें और सांप्रदायिक सद्भाव को किसी भी हालत में बिगड़ने ना दें तभी हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ न्याय कर सकेंगे बैठक में आजादी रक्षा सप्ताह का 9 अगस्त क्रांति दिवस पर कैंप कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित करके  शुरुआत की जाएगी का समापन 15 अगस्त को बाल साक्षरता केंद्र में स्वतंत्रता के दिवस पर समारोह पूर्वक होगा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश यादव एडवोकेट ने बताया कि सभी साथी कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User