पुलिस ने तीन चोरों को सामान सहित किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन चोरों को सामान सहित किया गिरफ्तार

Thursday, August 10, 2023 - 21:43
Updated: 3 years ago
0
पुलिस ने तीन चोरों को सामान सहित किया गिरफ्तार

जाना बाजार- अयोध्या। (आरएनआई) अपराध और अपराधियों की रोकथाम में जुटी हैदरगज पुलिस को बृहस्पतिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। तीन चोरों को  विभिन्न चोरी के सामानों के साथ थर दबोच लिया। और उन्हें पड़कर जेल भेज दिया। जिसके चलते चोरों की उभरते इस नये गिरोह पर अंकुश लग गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।थाना  क्षेत्र हैदरगंज के थरिया कला निवासी कैलाश यादव ने विगत दिनों अपने एक विद्युत चालित मोटर के चोरी की सूचना पुलिस को दिया था। जिसकी खोजबीन में हैदरगंज पुलिस जुटी  थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार को तकमीनगंज पुल  से नयापुरा पछियाना तिराहा मोड़ के पास पिनटू उर्फ रूप सावन पुत्र केशव राम, विजय पुत्र बरसाती, तिलक राम उर्फ सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम अकारी ग्राम पंचायत खपराडीह को सूचना पर पहुंचकर हैदरगंज थाने के  उप निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक ,नागेंद्र भारद्वाज, ओमवीर, दीपक प्रथम की टीम ने पकड़ लिया ।और पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके पास से एक अदद विद्युत चलित मोटर ,एक अदद झटका मशीन ,एक आदद दवा छिड़कने की मशीन बरामद किया। जिसे पूछताछ के दौरान चोरी का होना स्वीकार किया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी करने और चोरी के माल बरामदगी  का मुकदमा अपराध संख्या 155 / 2023 धारा 379 ,411 आईपीसी एक्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में उभरते इन युवकों की चोरी की घटना में संलिप्तता पर त्वरित पुलिस की धरपकड़ की कार्यवाही को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User