पुलिस के हत्थे चढ़ी हत्यारोपी महिला, मई माह में पनी मोहल्ले के बंद मकान से मिला था शव

Saturday, July 19, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0
पुलिस के हत्थे चढ़ी हत्यारोपी महिला, मई माह में पनी मोहल्ले के बंद मकान से मिला था शव

फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पनी मोहल्ला में बंद पड़े मकान से बीते मई माह में युवक का हत्यायुक्त शव मिलने की घटना के मुख्य आरोपी की महिला मित्र को आज कोतवाली पुलिस ने शहर के शादीपुर चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जनपद दक्षिणी दिल्ली के थाना नेबसरांय क्षेत्र के बी-138 ए, बी ब्लाक संजय कालोनी भाटी माइन्स फतेहपुर बेरी निवासिनी श्रीमती अंजली पत्नी कुन्दन राम उम्र 29 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शहर के शादीपुर स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी गेट के सामने से सुबह सवा दस बजे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि महिला जेल में निरुद्ध आरोपी सूरज सोनी की मित्र है। दौरान विवेचना महिला का नाम प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पनी मोहल्ला में बंद पड़े मकान से बीती 18 मई को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक का हत्यायुक्त शव बरामद किया था। बाद में युवक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र बचान सिंह निवासी मौहार थाना कल्यानपुर हाल मुकाम कालिकन रोड़ अहमदगंज के रूप में हुई थी। घटना के खुलासा में लगी पुलिस टीम ने 26 मई को एक मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी सूरज कुमार सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वी पनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User