पुलिस द्वारा फेसबुक पर उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी पहनी फोटो लगाकर लोगो से छल करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Saturday, February 10, 2024 - 16:11
Updated: 3 years ago
0
पुलिस द्वारा फेसबुक पर उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी पहनी फोटो लगाकर लोगो से छल करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाथरस (आरएनआई) रात्रि में थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति नीरज कुशवाह द्वारा अपने फेसबुक अकाउट पर उ0प्र0 पुलिस के उप निरीक्षक पद की वर्दी पहनी फोटो लगाकर लोगो को गुमराह छल कर रहा है । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा अभियुक्त के प्रति त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त नीरज कुशवाह को ग्राम पुरा कला से गिरफ्तार किया गया है । 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User