पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एआरटीओ व प्रभारी यातायात हाथरस द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत  सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु से भारी वाहन, टैक्टर ट्राली आदि पर रिफ्लेक्टर लगाये गये

Thursday, December 21, 2023 - 17:51
Updated: 3 years ago
0
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एआरटीओ व प्रभारी यातायात हाथरस द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत  सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु से भारी वाहन, टैक्टर ट्राली आदि पर रिफ्लेक्टर लगाये गये
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एआरटीओ व प्रभारी यातायात हाथरस द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत  सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु से भारी वाहन, टैक्टर ट्राली आदि पर रिफ्लेक्टर लगाये गये

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में “द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के तहत एआरटीओ हाथरस श्रीमती नीतू सिंह, प्रभारी यातायात श्री अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से कॉटन मिल फाटक पर आने जाने वाले भारी वाहन, टैक्टर ट्राली आदि  के चालकों/मालिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा उनके वाहनों पर रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु ट्रैक्टर-ट्राली के आगे/पीछे रिफ्लेक्टर भी लगाये गये । साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं, इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । तथा बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा सुरक्षित भी रहेंगे । उपस्थित लोंगों को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है ।तत्पश्चात सुरक्षित यातायात को लेकर आने-जाने वाले लोगो/वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।

यातायात पुलिस द्वारा रुहेरी तिराहा,कॉटन मिल फाटक पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले लोगो वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 55 वाहनों के चालान किये गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User