पुलवामा हमले के बाद बंद बायसरन घाटी को लेकर पर्यटकों को किया जा रहा गुमराह, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Baisaran Valley को आतंकी हमले के बाद अब तक पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है, लेकिन इसके बावजूद कई टूर ऑपरेटर घाटी को खुला बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और पैकेज बेच रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कारणों से बायसरन घाटी फिलहाल पूरी तरह बंद है और वहां पर्यटकों की आवाजाही पर रोक जारी है। इसके बावजूद कुछ टूर एजेंसियां और ऑपरेटर सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घाटी घूमाने के नाम पर पैकेज बेच रहे हैं, जिससे पर्यटक गुमराह हो रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बायसरन घाटी को दोबारा खोलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में पर्यटकों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक विज्ञापन, फर्जी पैकेज या झूठे दावों के झांसे में न आएं और यात्रा से पहले केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और हालात सामान्य होने के बाद ही घाटी को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



