पीएम जनमन योजनाओं के प्रचार के लिए लगवाए होर्डिंग्स

Friday, August 30, 2024 - 23:55
Updated: 2 years ago
0
पीएम जनमन योजनाओं के प्रचार के लिए लगवाए होर्डिंग्स

गुना (आरएनआई) पीएम जनमन योजना के तहत जिले में विभिन्‍न विभागों की योजनाओं का लाभ सहरिया हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है, जिसमें सहरिया परिवारों को शत- प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। जिले में दिनांक 23 से अगस्त से 10 सितंबर तक पीएम जनमन योजना का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पीएम जनमन योजनाओं के प्रचार के लिए शहर में प्रमुख स्‍थानों, कलेक्‍ट्रेट कार्यालय, तहसील, जनपद, अनुभाग स्‍तर के कार्यालय में होर्डिंग्‍स लगाये गये हैं, नागरिकों को इस अभियान की जानकारी मिले। इस विशेष अभियान के तहत आधार और आयुष्मान के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पीएम आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड सहरिया हितग्राहियों को चिन्हित कर पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User