पिछोर: पेठा व्यापारी का लाखों से भरा बैग चोरी, CCTV फुटेज में कैद आरोपी की तलाश

Oct 20, 2024 - 15:37
Oct 20, 2024 - 15:37
 0  1.2k
पिछोर: पेठा व्यापारी का लाखों से भरा बैग चोरी, CCTV फुटेज में कैद आरोपी की तलाश

शिवपुरी (आरएनआई) पिछोर थानाअंतर्गत दतिया के एक पेठा व्यापारी का लाखों रुपए से भरा बैग गायब हो गया,घटना पिछोर के डाक बंगला के सामने की बताई जा रही है। व्यापारी ने पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दतिया निवासी पेठा व्यापारी नरेंद्र पुत्र कैलाश नारायण गुप्ता शनिवार को नगर पिछोर आए थे। शनिवार की शाम 4 बजे गाड़ी से डाक बंगला पिछोर के सामने अंचल किराना स्टोर के सामने पहुंचे। शाम 4:18 बजे अज्ञात बदमाश आया और गाड़ी में रखा बैग उठाकर भाग गया।

बैग में व्यापारी के 4.50 लाख रुपए रखे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पिछोर थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश को तलाश रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0