पावरप्ले में गुजरात ने गंवाए तीन विकेट, मूनी-हरलीन के बाद गार्डनर भी आउट हुईं

आज महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को फाइनल खेलने उतरेगी। दिल्ली ने शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले के लिए पहले ही क्वालिफाई किया था। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Thursday, March 13, 2025 - 21:25
0
पावरप्ले में गुजरात ने गंवाए तीन विकेट, मूनी-हरलीन के बाद गार्डनर भी आउट हुईं

मुंबई (आरएनआई) लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत खराब हुई है। पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। शबनम इस्माइल ने बेथ मूनी (6) को आउट किया। इसके बाद हरलीन देओल (8) रनआउट हुईं। छठे ओवर की चौथी गेंद पर हीली मैथ्यूज ने कप्तान एश्ले गार्डनर को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर डैनियल गिब्सन और फीबी लीचफील्ड मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 46/3 है।

हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट की शतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। पहले संस्करण की विजेता टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का पहली पारी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने दो और काशवी गौतम ने एक विकेट चटकाया।

पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही गुजरात के लिए मुंबई की हीली और ब्रंट सिरदर्द साबित हुईं। दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा था। इसके बाद मैथ्यूज को इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट का साथ मिला और दोनों ने स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हीली ने 50 गेंदों में 77 तो ब्रंट ने 41 गेंदों में 77 रनों की पारियां खेलीं। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए। वहीं, सजीवन सजना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

शानदार फॉर्म में नजर आईं हीली मैथ्यूज को काशवी गौतम ने अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने नेट सिवर ब्रंट के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरमनप्रीत कौर उतरी हैं। 17 ओवर के बाद 166/2 है।

हीली मैथ्यूज (77) और नेट सिवर ब्रंट (61) के बीच 133 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और गुजरात के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन रही हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 159/1 है।

हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है जो कि 50 के पार पहुंचने वाली है। वहीं, गुजरात को दूसरे विकेट की तलाश है। नौ ओवर के बाद स्कोर 78/1 है।

मुंबई को पहला झटका 26 रन के स्कोर पर डैनियल गिब्सन ने दिया। उन्होंने यास्तिका भाटिया को अपना शिकार बनाया। वह फुलमाली के हाथों 15 रन बनाकर कैच आउट हुईं। 

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। वहीं, गुजरात की तरफ से काशवी गौतम पहला ओवर फेंक रही हैं।

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमेलिया कर, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फीबी लीचफील्ड, डेनियल गिब्सन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User