नगर पालिका परिसर से स्‍कूटी की डिग्‍गी से रूपये चोरी की सनसनीखेज बारदात का पुलिस ने किया खुलाशा

बिहार और अनूपपुर जिले के बदमाशों द्वारा दिया गया था चोरी की बारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी के 01 लाख रूपये किए बरामद।

Thursday, October 10, 2024 - 20:50
Updated: 2 years ago
0
नगर पालिका परिसर से स्‍कूटी की डिग्‍गी से रूपये चोरी की सनसनीखेज बारदात का पुलिस ने किया खुलाशा

\गुना (आरएनआई) उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को फरियादी बृजपाल सिंह जाट निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18 सितंबर के दोपहर में उसने बैंक से 03 लाख रुपये निकाले और अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर गुना नगर पालिका गया था वह अपनी स्कूटी नगर पालिका प्रांगण में खडी कर अंदर ऑफिस चला गया था।

 कुछ देकर बाद वापस आकर देखा तो उसकी स्कूटी की डिग्गी से 03 लाख रुपये सहित चैकबुक व पासबुक गायब थे। जहां के कैमरे चैक करने पर दो व्यक्ति स्कूटी की डिग्गी खोलकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। जिस पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 823/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
               

कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना की गई एवं आरोपियों की पतारसी हेतु गुना शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए । साथ ही आरोपियों के फोटो व वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। जिसके परिणाम स्वरुप उक्त चोरी को अंजाम देने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई। आज 10 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के एक आरोपी लखन उर्फ मखाडू पुत्र रामकुमार सिसोदिया (कंजर) उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोहासुर, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर को अशोकनगर के ईसागढ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने पूछताछ पर उक्त चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने बिहार निवासी साथी पुष्पेन्द्र यादव के साथ मिलकर गाडी की डिग्गी से पैसे चोरी किए थे एवं पुष्पेन्द्र यादव ने उसे चोरी के रुपयों में से 01 लाख रुपये दिए थे । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से में आए 01 लाख रुपये बरामद कर जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

 पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी की सघनता से तलाश की जा रही है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User