पार्षद पति एक लाख 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, नीमच में लोकायुक्त की कार्यवाही

Saturday, November 23, 2024 - 16:33
Updated: 2 years ago
0
पार्षद पति एक लाख 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, नीमच में लोकायुक्त की कार्यवाही

उज्जैन (आरएनआई) उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 23.11.2024 को श्री नकुल जैन पिता श्री नन्द कुमार जैन पता 106 राजस्व कालोनी नीमच से 1,25,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पार्षद पति श्री साबिर मसूदी को रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत शोरूम निर्माण में MOS का उल्लंघन मै कार्यवाही नहीं करने के एवज मैं मांगी थी। यह राशि साबिर मसूदी ने अपनी पार्षद पत्नी रानी बी मसूदी के नाम पर मांगी गई थीं । पार्षद की सहमति भी इसमें थी।आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन  2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User