पार्किंग लेन का पालन नहीं करने वाले संचालकों के विरुद्ध की जाएगी वैधानिक कार्यवाही

Feb 21, 2024 - 19:21
Feb 21, 2024 - 19:21
 0  945
पार्किंग लेन का पालन नहीं करने वाले संचालकों के विरुद्ध की जाएगी वैधानिक कार्यवाही
पार्किंग लेन का पालन नहीं करने वाले संचालकों के विरुद्ध की जाएगी वैधानिक कार्यवाही

गुना (आरएनआई) सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अमनबीर सिंह बैंस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये गये निर्देशों के पालन में तथा अनुविभागीय अधिकारी गुना दिनेश सांवले के मार्गदर्शन में तेलघानी चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक मॉल, शोरूम, बैंकों, कोचिंग संचालकों द्वारा पार्किंग व्यवस्था नही करने से आये दिन जाम की स्थिति निर्मित बनी होती थी।

इसी क्रम में आज राजस्व, नगर पालिका, पुलिस टीम द्वारा संयुक्त टीम द्वारा सड़कों की नाप बांयीं ओर 30 फीट तथा दायीं ओर 25 फीट की लेंन डाली गयी। 

सफेद कलर की लेन डालने के दौरान तहसीलदार गुना जी.एस. बैरवा, सी.एम.ओ. नगरपालिका तेजसिंह यादव, ट्रैफिक थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाह उपस्थित थे। पार्किंग लेन का पालन नहीं करने वाले संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0