क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे

22 फरवरी को गुना लोकसभा की अशोकनगर में होगी बैठक

Feb 21, 2024 - 19:17
Feb 21, 2024 - 19:18
 0  594
क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे

गुना/अशोकनगर (आरएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 जनवरी, गुरुवार को 12 बजे अशोकनगर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री श्री सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक में सम्मिलित होकर लोकसभा चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की गई इन बैठकों में गुना लोकसभा क्षेत्र की बैठक अशोक नगर स्थित मंडी गेट के पास निजी होटल  में 12 बजे से आयोजित की गई है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित  बैठक में गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र की आवश्यक बैठक में अपेक्षित श्रेणी के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 

अशोकनगर बैठक पश्चात अगले दिन 23 फरवरी, शुक्रवार को पूर्व मंत्री श्री सिंह ग्वालियर में भिंड, मुरैना व ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेने अशोकनगर से रवाना होंगे।

ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई क्लस्टर संरचना में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना लोकसभा क्षेत्रों का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0