पात्र हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

विकास यात्रा में लोकार्पण-शिलान्यास कर लोगों को जनहितैषी योजनाओं की दी विधायक ने दी जानकारी

Friday, February 24, 2023 - 00:06
Updated: 4 years ago
0
पात्र हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
पात्र हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

गुना। जिले की विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत गुरूवार को विकास यात्रा भ्रमण करते हुए 5 ग्राम पंचायतों में पहुंची। यात्रा ने 18 किमी चलकर 13 गांवों की ग्रामीण जनता को शासकीय जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। 

विकास यात्रा गुरूवार को ग्राम पंचायत ऐमनाखेडी से प्रारंभ हुई जो विकास रथ के साथ चलकर ग्राम पंचायत शाहपुर में समाप्त हुई। जिसके अन्तर्गत कुल 5 ग्राम पंचायत एवं 13 ग्राम सम्मिलित हुए। यात्रा ग्राम पंचायत ऐमनाखेडी से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत नसीरपुर पहुंची। इसके बाद ग्राम पंचायत खेराड़, कांदीखेडा से होती हुई ग्राम पंचायत शाहपुर में समारोह पूर्वक समापन हुआ। विकास यात्रा में सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान चिन्हित ग्राम पंचायतों में श्रीमती ममता मीना ने लोकार्पण/ शिलान्यास किए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विकास यात्रा में रघुवीरसिंह मीना जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती ममता पूर्व विधायक चांचौड़ा एवं जिला पंचायत सदस्य, अनिरूद्ध मीना किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, जगमोहन धाकड़ मंडल अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल मंडल महामंत्री मधुसूदनगढ़, हरभजन कलावत मंडल महामंत्री मधुसूदनगढ़ आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User