पहले प्रयास में ही किया नेट क्वालीफाई क्षेत्र का नाम किया रोशन

Wednesday, February 26, 2025 - 16:21
Updated: 2 years ago
0
पहले प्रयास में ही किया नेट क्वालीफाई क्षेत्र का नाम किया रोशन

जौनपुर (आरएनआई) सिकरारा, स्थानीय क्षेत्र के डमरुआ गांव निवासी समाजसेवी विजय कुमार तिवारी की भतीजी ज्योति तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हिंदी विषय से पास करने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
आपको बता दे कि ज्योति तिवारी ने बीए पूर्वांचल विश्विद्यालय से पास करने के बाद उनकी शादी ग्राम करौदी कला, जिला सुल्तानपुर में शादी हो गयी। विवाह के बाद ज्योति ने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और  नेट की तैयारी करने लगी। अपने ससुर शालिक राम तिवारी सेवानिवृत्त इंजीनियर (एमटीएनल) महाराष्ट्र की प्रेरणा से नेट की परीक्षा में लग गई और पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफलता पाई। मीडिया से बात बातचीत के दौरान उन्होंने बताया इस सफलता का श्रेय अपने मायके व ससुराल वालों की प्रेरणा व आशीर्वाद का प्रतिफल है। इसके लिए हम उनको धन्यवाद देते है। जैसे ही यह खबर मिली उनके घर व परिजनों को लोग बधाई देने पहुँचने लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User