पहलगाम हमले को लेकर अफरीदी के बेतुके बयान पर बिफरे ओवैसी, बोले- क्या जोकरों का नाम ले रहे

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी से जब पहलगाम हमले के बाद बिलावल भुट्टो जरदारी के 'खून बहेगा...' वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बचपनें की बातें नहीं करना। उनकी मां को उनके ही देश में पल रहे आतंकवादियों ने मार डाला। क्या उन्हें पता भी है कि वे क्या कह रहे हैं?

Monday, April 28, 2025 - 14:13
0
पहलगाम हमले को लेकर अफरीदी के बेतुके बयान पर बिफरे ओवैसी, बोले- क्या जोकरों का नाम ले रहे

नई दिल्ली (आरएनआई) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के पहलगाम हमले को लेकर दिए बतुके बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने करारा हमला बोला है। एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने अफरीदी को जमकर फटकार लगाई और दुत्कारने वाले लहजे में उन्हें जोकर करार दिया। जब एक संवाददाता ने ओवैसी से शाहिद अफरीदी को लेकर सवाल पूछा तो ओवैसी ने कहा, ''कौन है ये? नाटक है। मेरे सामने क्या जोकरों का नाम ले रहे हो।' 

इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को फाइनेंसिएल एक्शन टास्क फोर्स की 'ग्रे लिस्ट' में डालने की मांग की।  उन्होंने कहा कि सरकार क्या करेगी और क्या नहीं करेगी, यह सरकार को तय करना है। मेरी मांग है कि पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालना चाहिए। यह जरूरी है। पाकिस्तान बहाने से ऐंठे गए पैसे से आतंकवाद को पाल रहा है।

अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। उन्होंने बेतुका दावा करते हुए कहा था कि हमला हुआ नहीं कि 10 मिनट के अंदर नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। इस्लाम शांति से रहना सिखाता है। पाकिस्तान इस तरह की हरकतों का समर्थन नहीं करता है। भारत को खुद को दोषी ठहराना चाहिए। वहां अगर पटाखा भी फट जाता है तो आरोप पाकिस्तान पर लगता है।' इसके बाद अफरीदी ने भारतीय मीडिया पर भी बेबुनियाद आरोप मढ़े। उन्होंने कहा, 'हैरानी की बात है कि हमले के एक घंटे के अंदर ही उनका मीडिया बॉलीवुड में बदल गया। हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान हो गया,  जिस तरह की वो बातें कर रहे थे। मैंने कहा देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं। हर टीवी चैनल पर पाकिस्तान पर बिना किसी सबूत के इल्जाम लगाए जा रहे थे।' अफरीदी यहीं नहीं रुके उन्होंने फिर मीडिया से बात करते हुए भारतीय सेना को लेकर भी बेतुके और बेबुनियाद बयान दिए। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User