पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर मुस्लिम समाज ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

बाइक रैली के आयोजन में बोले समाज के अध्यक्ष,महिला डाक्टर से घृणित अपराध करने वालों पर हो कड़ी कार्यवाही। 

Tuesday, August 20, 2024 - 18:47
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर मुस्लिम समाज ने नाराजगी जाहिर की है।इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

इस मामले में समाज के जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल कदीर कुरैशी ने बताया कि यह घटना को झकझोर ने वाली बताते हुए कहा कि समाज इस घटना की निंदा करने के साथ ही दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग करता है।बता दें कि गुना में मुस्लिम समाज ने आजादी के जश्न को  हाजी चौक कर्नल गंज में तिरंगा फहराए जाने के साथ ही एक बाइक रैली का आयोजन किया।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई यह बाइक रैली हाजी चौक से शुरू होकर गुना शहर के मुख्य मार्ग से होकर हुसैन टेकरी पहुंची।इस बाइक रैली में मुस्लिम समाज के युवाओं ने हिस्सा लेकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी के इस जश्न के मौके पर भाईचारे का संदेश दिया है। इस रैली को लेकर मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल कदीर कुरैशी ने बताया कि हर साल की तरह ही इस बार भी मुस्लिम समाज के बैनर तले बाइक रैली का आयोजन किया गया था ।जिसमें समाज के सैकड़ो युवाओं ने तिरंगा झंडा फहराते हुए रैली निकाली है।

 वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटना की निंदा की है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें अपने भारत देश के लिए कुर्बान होने और एकता और भाईचारे का संदेश देता है , लेकिन आज भी पश्चिम बंगाल जैसी घटना हमे आहत करती है,उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की इस रैली को सफल बनाने पर सभी का आभार माना है ।इस रैली में रशीद खान,, रईस खान, यूसुफ भाई,परवेज खान विक्की मंसूरी,सैयद इरफान हुसैन,इलू पठान,अजहरुद्दीन कुरैशी, हेमंत नामदेव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User