पश्चिम एशिया संकट पर कांग्रेस का वार: ‘पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा गलत’, PAK की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

Tuesday, March 24, 2026 - 11:15
0
पश्चिम एशिया संकट पर कांग्रेस का वार: ‘पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा गलत’, PAK की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली (आरएनआई)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने पाकिस्तान की संभावित मध्यस्थता की खबरों को भारत के लिए कूटनीतिक झटका बताते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की भूमिका सही है, तो यह भारत की कूटनीतिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैन्य मोर्चे पर सफलता के बावजूद वैश्विक स्तर पर नैरेटिव बनाने और कूटनीतिक सक्रियता में पाकिस्तान भारत से आगे दिख रहा है।

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की हालिया इस्राइल यात्रा एक गलत समय पर लिया गया फैसला था। उनके अनुसार, यह यात्रा ऐसे वक्त खत्म हुई जब अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने वाले थे, जिससे भारत की संभावित मध्यस्थ की भूमिका कमजोर हो गई।

कांग्रेस नेता ने डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आसिम मुनीर के साथ नजदीकी दिखाई, जिन्हें व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया। उन्होंने इसे क्षेत्रीय राजनीति में बदलते समीकरणों का संकेत बताया।

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका एक वरिष्ठ ईरानी नेता के संपर्क में है और युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी वार्ता से इनकार किया है, लेकिन यह स्वीकार किया है कि तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान जैसे देश तनाव कम करने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन देशों के विदेश मंत्रियों ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से अलग-अलग बातचीत कर संदेशों का आदान-प्रदान किया है। पश्चिम एशिया में जारी यह टकराव अब वैश्विक कूटनीति का केंद्र बन चुका है, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User