पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा से शिवमय हुआ गुना
गुना (आरएनआई) पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पुराना आरटीओ पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ प्रथम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ शुभारंभ।
कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मीगंज शास्त्री पार्क होते हुए कथा स्थल पहुंची। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
कथा के प्रथम दिवस पर प्रवक्ता श्रवण महाराज ने शिव महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण कलयुग में मनुष्य के मन को शुद्ध करता है तथा बड़े-बड़े पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का साधन है।
कथा व्यास प. श्रवण महाराज गुना के ब्राह्मण भूषण सनत महाराज के सुपुत्र है जिन्हें भजनानंदी महाराज के नाम से जाना जाता हैं। सनत महाराज कैलाश मानसरोवर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सहित मां नर्मदा जी की गुना से पैदल परिक्रमा कर चुके हैं। आप केदारनाथ पर केदारनाथ से ऊपर दुर्लभ पहाड़ी पर स्तिथ वस्तु तालाब से एक महीने निरंतर ब्रह्म कमल लाकर केदारनाथ पर समर्पित कर चुके हैं।
सनत महाराज 16 से 18 घंटे तक एक ही बैठक में सवा लाख रुद्राक्ष के मोतियों की बनी माला से दुर्गम स्थानों पर महिनों जप कर चुके हैं।
कथा का आयोजन पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है कथा दिनांक 3-1-2026 से प्रारंभ होकर 9-1-2026 तक दोपहर 1 वजे से 5 वजे तक चलेगी।
समिति ने सभी नगरवासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)