परिषदीय विद्यालय नगला जरैला में डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर जयंती मनायी गई

Saturday, April 19, 2025 - 14:55
Updated: 2 years ago
0
परिषदीय विद्यालय नगला जरैला में डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर जयंती मनायी गई

नंदगांव (मथुरा) (आरएनआई) शासनादेश के अनुपालन में डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 134 वे जन्मोत्सव स्वतंत्रता के अमृत काल में एक पखवाड़े के अंतर्गत मनाए जाने के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जरेला में प्रभात फेरी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया कार्यक्रम आयोजित रैली का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद सरफराज खान एवं विद्यालय के समस्त समस्त स्टाफ कर्मियों के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित  व माल्यार्पण कर किया गया तदुपरांत ओजस्वी नारों के मध्य रैली का आयोजन नगला जरेला की गलियों में होते हुए विद्यालय प्रांगण में समापन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर आए एवं स्टाफ कर्मियों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और 28 अप्रैल 2025 तक मनाए जाने वाले पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं तथा प्रार्थना सभा , वाद विवाद प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता तथा अन्य प्रकार के सेमिनार के कार्यक्रमों को आयोजन हेतु हरी झंडी दी गई| कार्यक्रम समापन के उपरांत अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का प्रधानाध्यापक त्रिलोक चंद दुबे ने आभार एवं धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री पवन कुमार सहायक अध्यापक ने किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों में त्रिलोक चंद दुबे प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक पवन कुमार, आशीष लवानिया ,देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार गोयल ,हेमंत कुमार ,सुधा यादव ,सुमन वर्मा और राधा शर्मा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आबिदा एवं हसीना उपस्थित रही|

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User