परिवहन विभाग से सौंख के व्यापारियों ने बस चलाने की मांग की

Monday, May 19, 2025 - 19:13
Updated: 1 year ago
0
परिवहन विभाग से सौंख के व्यापारियों ने बस चलाने की मांग की

मथुरा (आरएनआई) शहर सौंख के व्यापारियों ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करके परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत बस सेवा शुरू करने की मांग की विदित है कि कस्बा सौंख के मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने सरकारी कोई परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत कोई भी सरकारी बस अभी तक संचालित नहीं की है जिसके कारण मथुरा आवागमन में स्थानीय नागरिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के निराकरण हेतु परिवहन विभाग के ए आर एम एम. एम. शर्मा एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी संतोष अग्रवाल को व्यापारियों ने रोडवेज बस मथुरा वाया सौंख मार्ग पर संचालित करने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मांग पत्र सौंपा इस पर परिवहन विभाग द्वारा उक्त समस्या को निराकरण करने की सहमति व्यक्त की।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल,मंत्री विशेष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, सोनू अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User