पति सहित सात ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Wednesday, February 8, 2023 - 19:28
Updated: 4 years ago
0
पति सहित सात ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

शाहाबाद, हरदोई । दहेज में ब्रेजा कार न मिलने के कारण दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। इस संबंध में विवाहिता ने सात ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। हरदोई शहर कोतवाली बावन चुंगी निवासी शशि पत्नी मनोज मिश्रा हाल पता मोहल्ला गढ़ी कलां शाहाबाद के अनुसार उसका विवाह बावन चुंगी शहर कोतवाली निवासी मनोज मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा के साथ संपन्न हुआ था। उसके पिता ने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। परंतु शादी के कुछ दिनों बाद उसे दहेज में ब्रेजा कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। बकौल शशि जब उसने ब्रेजा कार के बारे में असमर्थता जताई तो उसे 6 दिसंबर 2022 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शशि ने मंगलवार को शाहाबाद कोतवाली में पति मनोज मिश्रा, ससुर राजेंद्र मिश्रा, सास सरोजिनी, देवर रवि, दिलीप एवं ननंद अमित रंजना, मृदुला के खिलाफ धारा 498ए/ 323/ 504/ 506/ 354/ तथा 3/4के अंतर्गत मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User