पति का भतीजी के साथ 10 साल से अफेयर, पत्नी को घर से भगा दिया

Friday, March 31, 2023 - 21:57
Updated: 4 years ago
0
पति का भतीजी के साथ 10 साल से अफेयर, पत्नी को घर से भगा दिया

शिवपुरी। आज एसपी आफिस में एक विवाहिता पुलिस अधीक्षक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि मेरा पति व मेरे ससुराल वाले मुझे शादी के दिन से ही परेशान कर रहे है, मेरा पति कहता है कि मेरे भाईयों के चक्कर में तुझे जान से मार दूंगा। मेरा जेठ मुझे गंदी गंदी गालियां दे रहा था तो मैंने इसका विरोध किया तो मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी और मुझे घर से निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार फिजिकल रोड़ श्री बिहार कॉलोनी में निवास करने वाली विवाहिता ने बताया कि 18 साल पहले मेरी शादी राजू से हुई थी जिसके बाद मुझे तीन बच्चे हुए, लेकिन शादी के कुछ सालो बाद से ही मेरा पति व मेरे ससुरालजन मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगे। मेरा पति व ससुरालवाले मूर्ति बनाने का काम करते हैं वो सभी यह चाहते है कि वह मूर्ति बनाने वाली जगह भी उन्हीं की हो जाये इसीलिए मेरे पति को भड़काते रहते हैं और मेरा पति भी अपने भाई उसकी बेटी और ननद की बातों में आकर मेरे साथ मारपीट करते है।

घटना 10 मार्च की है जब मेरा जेठ मुझे अश्लील गालियां दे रहा था तभी मैंने इसका विरोध किया तो मेरे पति ने मुझे घर के बाहर ले जाकर मेरे साथ बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की। फिर मेरे तीनों बच्चों ने मुझे बचाया उसके बाद में अपनी बड़ी बहन के यहां चली गई और तब से ही में वहां रह रही हूं।

पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति का उसकी सगी भतीजी के साथ 10 साल से अवैध संबंध है मेरे बच्चों को बुलाकर भतीजी कहती है कि तेरे पापा को भेजना, यह सब वह काफी समय से कर रही हैं और मेरा पति भी उसकी भतीजी के कहने पर चलता है उसकी ही बात मानता है। मैं काफी परेशान हूं मैंने अपनी ननंद से कईयों बार कहां कि तुम्हारा भाई गलत काम करता है, उसका उसकी भतीजी के साथ अफेयर चल रहा है तो ननंद कहती है कि फालते के झूठे आरोप क्यों लगा रही है, वो पूरूष है कुछ भी कर सकता है और मुझ पर ही गलत आरोप लगा देती है।

मैंने थाना फिजिकल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो वहां पर अधिकारियों के द्वारा मेरी कोई सुनवाई नहीं की गई थी एवं मुझे वहां से भगा दिया था जब मैंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की तो फिजिकल पाने के अधिकारियों ने मेरी रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन मेरे कहे अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला थाने गई वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं की गई एवं मेरी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और लोगों के द्वारा मुझे डराया धमकाया जा रहा है कहा जा रहा है कि हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है तुझे जहां जाना है यहां चली जा हमारी किसी भी थाने में रिपोर्ट नहीं ली जायेगी क्योंकि हमने थाने मे साठ गाठ करके एवं पैसे ले देकर अपना नाम की रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User