पटना सिटी के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुरभि राज की गोली मारकर हत्या

पटना सिटी के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. सुरभि राज की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Saturday, March 22, 2025 - 20:45
0
पटना सिटी के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुरभि राज की गोली मारकर हत्या

पटना (आरएनआई) पटना सिटी के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. सुरभि राज की हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. अगमकुआं के थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम में घुसकर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए फुलवारी शरीफ स्थित एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरभि राज को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम की संचालिका को 5 से 6 गोलियां मारी गई हैं. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. यह घटना अगमकुआं थानाक्षेत्र के धनुकी मोड़ स्थित एशियन हॉस्पिटल में हुई है.

घटना के बाद पटना पूर्वी के सिटी एसपी डॉक्टर के. रामदास, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है. पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुटी है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में आज कर्मचारियों की ट्रेनिंग थी. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद कर्मचारियों की मीटिंग होने वाली थी.

दीपक ने कहा, “मीटिंग को लेकर जब उन लोगों ने डायरेक्टर का चेंबर खोला तो अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज खून से लतपथ फर्श पर गिरी पड़ी थीं.” किस कारण से नर्सिंग होम की डायरेक्टर की हत्या की गई? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

फिलहाल पुलिस हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर नर्सिंग होम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. नर्सिंग होम की महिला डायरेक्टर की हुई हत्या से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User