पटना में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा: राजद-कांग्रेस पर हमला, कहा- सिर्फ परिवार कल्याण करते हैं

Oct 16, 2025 - 15:17
 0  135
पटना में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा: राजद-कांग्रेस पर हमला, कहा- सिर्फ परिवार कल्याण करते हैं

पटना (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ बिहार में एनडीए के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज उनकी पहली सभा पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

सभा में योगी ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का संबंध केवल भूगोलिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और आत्मिक है, और यह अटूट है जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “उनमें सिर्फ परिवार कल्याण है, लेकिन हमारा परिवार आप सब लोग हैं। उत्तर प्रदेश में माफियाओं को कानून ने पकड़ लिया, जबकि राजद-सपा वाले अराजकता फैलाते थे। आज उनकी दुर्गति आप सब जानते हैं।”

योगी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति सबके सामने थी, लेकिन एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को बदल दिया।

सभा के बाद सीएम योगी सहरसा के लिए रवाना हो गए, जहां वे भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण शामिल हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में योगी के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला। पटना और सहरसा में शहर को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजाया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनावी माहौल को और मजबूत करेगा।

बताया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से हार गए थे, लेकिन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने दानापुर से फिर से उन पर भरोसा जताया है। राजद ने रामकृपाल के खिलाफ रीतलाल यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, आशा सिन्हा के टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.