पंचायत मंत्री बोले- बहुत सज्जनता दिखाई, राक्षसों से निपटने के लिए अग्निबाण छोड़ना होगा

Tuesday, September 12, 2023 - 19:03
Updated: 3 years ago
0
पंचायत मंत्री बोले- बहुत सज्जनता दिखाई, राक्षसों से निपटने के लिए अग्निबाण छोड़ना होगा

गुना। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अब तक बहुत सज्जनता दिखाई है। अब राक्षसों से निपटने के लिए अग्निबाण का उपयोग करना पड़ेगा। अभी तक मैं सोच रहा था कि शेर को न जगाओ। बमोरी की खुली लड़ाई अब राघौगढ़ से होगी।

 मंगलवार को पंचायत मंत्री भोपाल से गुना पहुंचे। इस दौरान गादेर गुफा पर उनका स्वागत किया गया। यहां पंचायत मंत्री ने कहा कि "आपका संजू भैया ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे कार्यकर्ताओं का सिर नीचा हो। अभी तक मैंने बहुत सज्जनता दिखाई।

मगर, राक्षसों से निपटने के लिए अब अग्निबाण का उपयोग करना ही पड़ेगा। अब छोड़ेंगे नहीं किसी को भी। जो लोग बमोरी के विकास में रुकावट पैदा कर रहे हैं, आपके-हमारे दुख-दर्द में जिन्होंने सहभागिता नहीं निभाई, उनको सबक सिखाना कर्तव्य बन गया है। इस चुनौती के साथ कि किसमें कितना दम है, आ जाओ सामने।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User