न्यूयॉर्क में बाइडन और नेतन्याहू ने की बैठक

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडन और नेतन्याहू ने आपसी चिंता के कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ने क्षेत्रीय एकीकरण पहल को आगे बढ़ाने और यूएस-इस्राइल तकनीकी संवाद को मजूबत करने के लिए नेगेव प्रारूप (Negev Format) में मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाने की संभावना का स्वागत किया।

Thursday, September 21, 2023 - 04:26
0
न्यूयॉर्क में बाइडन और नेतन्याहू ने की बैठक
Jo biden and Bejamin netanyahu

न्यूयॉर्क। (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) विकसित करने के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन में की गई घोषणा का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे यह परियोजना दोनों महाद्वीपों में निवेश और सहयोग के नए रूपों के साथ मध्य-पूर्व क्षेत्र को लाभ पहुंचा सकती है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडन और नेतन्याहू ने आपसी चिंता के कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ने क्षेत्रीय एकीकरण पहल को आगे बढ़ाने और यूएस-इस्राइल तकनीकी संवाद को मजूबत करने के लिए नेगेव प्रारूप (Negev Format) में मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाने की संभावना का स्वागत किया।

भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ द्वारा नौ सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User