राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की बढ़ी लोकप्रियता

ट्रंप अभी तक लगातार पार्टी समर्थकों की पहली पसंद हैं और अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं। हालांकि ताजा सर्वे में ट्रंप की लोकप्रियता में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। 

Thursday, September 21, 2023 - 08:35
0
राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की बढ़ी लोकप्रियता
विवेक रामास्वामी और निक्की हेली

वॉशिंगटन। (आरएनआई) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के उम्मीदवारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बता दें कि एक नए पोल में लोकप्रियता के मामले में विवेक रामास्वामी और निक्की हेली, डोनाल्ड ट्रंप के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अब तक दूसरे नंबर पर चल रहे फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस खिसकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में भी थोड़ी गिरावट आई है। 

सीएनएन और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैंपशायर ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की लोकप्रियता को लेकर एक पोल किया। इस पोल के नतीजों के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के 39 प्रतिशत समर्थकों की पहली पसंद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने हुए हैं। ट्रंप अभी तक लगातार पार्टी समर्थकों की पहली पसंद हैं और अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं। हालांकि ताजा सर्वे में ट्रंप की लोकप्रियता में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। वहीं अभी तक दूसरे नंबर पर चल रहे फ्लोरिडा गवर्नर रोन देसांतिस बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 

रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवारों विवेक रामास्वामी और निक्की हेले से पिछड़ गए हैं। विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। वहीं निक्की हेली भी धीमी शुरुआत के बाद अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं। नए सर्वे में 13 प्रतिशत रिपब्लिकन मतदाताओं ने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। वहीं निक्की हेली को 12 प्रतिशत का समर्थन मिला है। न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी 11 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन पाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं रोन देसांतिस छह प्रतिशत समर्थन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि जुलाई में देसांतिस 26 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थकों की पसंद थे।

सीएनएन और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैंपशायर के पोल के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के गैर-पंजीकृत समर्थकों में रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ी है और जुलाई से यह समर्थन 16 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के पंजीकृत मतदाताओं में रामास्वामी का समर्थन स्थिर है। 35 साल से कम उम्र के रिपब्लिकन समर्थकों में भी रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ रही है। वहीं उच्च शिक्षित रिपब्लिकन समर्थकों में निक्की हेली का समर्थन बढ़ा है। वहीं पार्टी के रूढिवादी समर्थकों में निक्की हेली का समर्थन जुलाई के मुकाबले स्थिर है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User