न्याय के सच्चे हितैषी थे कर्पूरी ठाकुर

Thursday, January 25, 2024 - 09:38
Updated: 3 years ago
0

*भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में किया गया कंबल वितरित,*

*जौनपुर:* महान समाजवादी नेता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की मजबूत आवाज़ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर सपाइयों ने ज़िला कार्यालय पर कर उन्हे याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
               जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्वामी जयंती जनशताब्दी समारोह पर
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहे जिसके नाते उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। आज भी केंद्र और प्रदेश की सामंती सरकार को कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चल कर ही हटाया जा सकता है।
                    जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाति जनगणना की मजबूत आवाज़ से भयभीत मोदी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है।
पूर्व ललई यादव ने कहा कि अपने संघर्षों,और आदर्शों से सामाजिक न्याय के प्रणेता और जननायक बने कर्पूरी ठाकुर। पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने भारत सरकार से समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की।
              इस अवसर पर सपा के ज़िला कार्यालय पर भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल वितरित किया गया।जन्मशताब्दी समारोह को हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल,राजेश विश्वकर्मा, विवेक रंजन यादव, आरिफ हबीब, रुखसार अहमद,मनोज मौर्या,शर्मिला यादव, कलीम यादव, राजेंद्र टाइगर, मेवालाल गौतम,श्याम नारायण बिंद, अमित यादव, संजीव साहू आदि ने संबोधित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
          

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User