नॉर्वे की राजदूत का भारत में एक साल पूरा; साड़ी पहन साझा किया वीडियो

मे-एलिन स्टेनर ने बताया कि उन्हें भारत में जयपुर शहर सबसे ज्यादा पसंद आया। स्टेनर ने कहा कि यहां बहुत कुछ है जो भारत अपने नागरिकों को प्रदान करता है।

Aug 29, 2024 - 13:00
 0  432
नॉर्वे की राजदूत का भारत में एक साल पूरा; साड़ी पहन साझा किया वीडियो

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन-स्टेनर ने अपनी पोस्टिंग का एक साल पूरा कर लिया। इस खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी में सभी का आभार व्यक्त किया। वह अपनी पसंदीदा भारती पोशाक साड़ी पहनकर उन्होंने एक्स पर अपने विचार साझा किए। इस खान मौके  पर स्टेनर ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत से जुड़े सवालों का तेजी से जवाब दिया। इस दौरान उनसे एक मजेदार सवाल भी पूछा गया। जब उनसे पूछा गया कि किस भारतीय व्यक्ति को वह नॉर्वे का दौरा करते हुए देखना चाहती हैं, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के पोस्ट में मे-एलिन-स्टेनर ने लिखा, "आज भारत में नॉर्वे के राजदूत के रूप में मेरा एक वर्ष पूरा हो गया है। धन्यवाद भारत।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने बंगलूरू के कोंग्सबर्ग डिजिटल का दौरा किया, मैंने देखा कि भारतीय युवाओं को नॉर्वे की कंपनी के लिए काम करते हुए देखा। इसके बाद भारत के साथ मिलकर हमने प्लास्टिक प्रदुषण को कम करने के लिए अभियान चलाया, जो कि बहुत अच्छा था।" उन्होंने आगे बताया कि उन्हें भारत में जयपुर शहर सबसे ज्यादा पसंद आया। स्टेनर ने कहा कि यहां बहुत कुछ है जो भारत अपने नागरिकों को प्रदान करता है।

भारत और नॉर्वे ऊर्जा, प्राकृतिक और समुद्री क्षेत्रों में एक मजबूत द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार भी तेजी से बढ़ा है। हिंदी बोलने के कौशल को दिखाते हुए स्टेनल ने अपने पसंदीदा हिंदी फिल्म ओम शांति ओम का डायलॉग भी कहा। उन्होंने कहा, "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

भारत मं नॉर्वे की नई राजदूत ने पिछले साल अगस्त में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.