नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर मथुरा में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

Friday, April 18, 2025 - 19:04
Updated: 2 years ago
0
नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर मथुरा में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

मथुरा (आरएनआई) नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मथुरा महानगर द्वारा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। होलीगेट स्थित तिलक द्वार पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाज़ी की।

प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1937 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित 'नेशनल हेराल्ड' अख़बार पर 2008 तक 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अगली पीढ़ी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वर्ष 2010 में 'यंग इंडिया लिमिटेड' नामक कंपनी बनाकर मात्र 50 लाख रुपये में उस कर्ज़े के बदले संपत्ति पर अधिकार प्राप्त किया, जिसे घोटाला बताया जा रहा है।

राजू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई और दोनों नेताओं को आरोपित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को सज़ा मिलनी तय है।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि "नेशनल हेराल्ड मामले में शामिल सभी लोगों—चाहे वह सोनिया गांधी हों, राहुल गांधी हों या सैम पित्रोदा—को न्यायालय के माध्यम से सज़ा मिलनी चाहिए।"

इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री यतेन्द्र फौजदार ने कहा कि "देशभर के नगरों में युवा सड़कों पर उतर कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और अब घोटालेबाजों का बचना मुश्किल है।"

इस अवसर पर पुतला दहन में हरिओम शर्मा,अंकुर अग्रवाल,कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मदन मोहन श्रीवास्तव,रामकिशन पाठक,धीरज शर्मा,श्याम शर्मा,मनोज ठाकुर सोनोठ,नितिन चतुर्वेदी,रविंद्र गुर्जर,पुष्पेंद्र सिकरवार,अभय रावत,जयंत पाल,यश गौतम,प्रशांत चतुर्वेदी,निखिल गर्ग,प्रणय पाराशर,ललित गौतम,राहुल कौशिक,दीपक नागर,अंकुर शर्मा,मुनेश दीक्षित पार्षद,मनप्रीत सिंह,अंकित सक्सैना,गौरव भारद्वाज,राहुल गोयल,प्रवीण छोंकर,कृष्णा आचार्य,अशोक यादव,देवेश,दिलीप अग्रवाल,रजत दिवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User