नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामे से निराकृत हुये 1311 मामलो में लगभग 79,177,960 के अवार्ड पारित कर 1456 व्यक्ति हुये लाभांवित

पक्षकारों को राजीनामा हेतु प्रेरित करना न्याय अधिकारियों व अधिवक्ताओं का दायित्व- प्रधान जिला न्यायाधीश

Saturday, March 9, 2024 - 20:12
Updated: 3 years ago
0
नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामे से निराकृत हुये 1311 मामलो में लगभग 79,177,960 के अवार्ड पारित कर 1456 व्यक्ति हुये लाभांवित

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ‘‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’’  की अवधारणा पर माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा दिनांक 09 मार्च शनिवार को जिला गुना एवं सिविल न्यायालय चांचौडा़/ राधौगढ़/ आरोन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। 
उक्त नेशनल लोक अदालत में 20 खंडपीठों ने 1311 मामलों का राजीनामे में आपसी समझौते के आधार पर निराकरण कराया जाकर 79,177,960/- की राशि के अवार्ड पारित किये तथा 1456 व्यक्तियों को लाभांवित कराया।
निराकृत किये गये मामलों में न्यायालयों में लंबित 427 मामलों में 57090702/-की राशि के अवॉर्ड पारित हुये तथा बैंक, नगरपालिका, विद्युत व बी.एस.एन.एल. के 884 पूर्ववाद प्रकरणों में 22087258/-की राशि लोक अदालत के माध्यम से वसूल की गयी। 
इससे पूर्व नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे ए.डी.आर सेंटर गुना के सभागार में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
इस अवसर पर श्री राजपूत द्वारा व्यक्त किया गया कि नेशनल लोक अदालत में मामलों का निराकरण आपसी समझौते व राजीनामा से होने के कारण पक्षकारों में प्रेम व सौहार्द्र बना रहता है तथा लोक अदालत में मामले के निराकरण से किसी भी पक्ष की हार न होकर दोनों पक्षों की जीत होती है जिससे एक अच्छा वातावरण बना रहता है। पक्षकारों को राजीनामा से मामलों का निराकरण कराने हेतु प्रेरित करना न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं का दायित्व है। 
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शरद भामकर, विशेष न्यायाधीश रविन्द्र कुमार भद्रसेन, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार शर्मा, जिला जज श्रीमती मोनिका आध्या, अकबर शेख, सुश्री लीला लोधी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह कनेल अध्यक्ष अधिवक्ता संघ अरविन्द रघुवंशी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,मोहित श्रीवास्तव,निशांत मिश्रा,सरिता डाबर वास्कले,अभिजीत सिंह वास्कले,सोनू जैन,अंकित भुजंग, श्रीमती ऋचा द्विवेदी, सुश्री डिम्पल चैधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री विभूति तिवारी, अधिवक्तागण, बैंक, विघुत, नगरपालिका के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User