नेत्रहीन वृद्ध का मिला शव
फतेहपुर (आरएनआई) चांदपुर व जाफरंगज थाना बार्डर के पास से ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने 65 वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के थाना मानिकपुर गांव सुअरगढ निवासी स्व0 असरफी लाल का पुत्र कमल नेत्रहीन था। बताते है कि सोमवार की शाम चांदपुर व जाफरगंज बार्डर पर अचानक गिर कर उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

