निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक ने दी ससम्मान विदाई

Friday, March 31, 2023 - 20:04
Updated: 4 years ago
0
निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक ने दी ससम्मान विदाई
निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक ने दी ससम्मान विदाई
निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक ने दी ससम्मान विदाई

गुना। आज जिले से निरीक्षक श्रीराम तिवारी एवं उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद गौड के सेवानिवृत्त होने पर गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा दोनों पुलिस अधिकारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक श्रीराम तिवारी 01 सितंबर 1983 एवं उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद गौड 27 दिसंबर 1982 को पुलिस विभाग में भर्ती हुये हुये और दोनों आज विभाग से सेवानिवृत्त हुये हैं।

वर्तामन में निरीक्षक श्रीराम तिवारी मधुसूदनगढ थाना प्रभारी के रुप में पदस्थ थे एवं उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद गौड सिरसी थाने पर पदस्थ थे। 

इस अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर सहित अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीएसपी श्रीमति श्वेता गुप्ता, एसडीओपी चाचौडा श्रीमती दिव्या सिंह राजावत, डीएसपी यातायात मनोज वर्मा, एसडीओपी गुना युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी राघौगढ जी.डी. शर्मा, एसडीओपी धरनावदा  विवेक अष्ठाना, डीएसपी अजाक शैलेन्द्र कुमार गोविल, रक्षित निरीक्षक राजीव खरे, थाना प्रभारी राघौगढ निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सूबेदार अविनाश उमरैया, सिरसी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बैस, मुख्‍य लिपिक उनि शिशुपाल सिंह चौहान इत्‍यादि अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्‍त हो रहे दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और पुलिस विभाग में उनके सराहनीय सेवाकाल के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्‍हें शॉल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान विभाग से विदा ले रहे दोनों अधिकारियों द्वारा अपने-अपने सेवाकाल के अनुभवों को कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से साझा किये गये । अंत में गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा दोनों की पुलिस विभाग में सेवा की सराहना करते हुये उनके जीवन के अगले पड़ाव के लिये शुभकामनायें देते हुये उन्हें विभाग से ससम्‍मान भावभीनी विदाई दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User