निदेशालय में महत्वपूर्ण रिकार्ड जलने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री ले इस्तीफा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक को तत्काल किया जाएं निलंबित, पुरे प्रकरण की कराई जाएं सीबीआइ जांच

Wednesday, April 30, 2025 - 15:51
Updated: 1 year ago
0
निदेशालय में महत्वपूर्ण रिकार्ड जलने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री ले इस्तीफा, शिक्षा निदेशक माध्यमिक को तत्काल किया जाएं निलंबित, पुरे प्रकरण की कराई जाएं सीबीआइ जांच

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा विभाग माध्यमिक के निदेशालय में विगत दिनों उस सेक्शन में संधिग्घ परिस्थितियों में भीषण आग लग गई जिसमें सूबे के माध्यमिक विद्यालयो की जांच से सम्बन्धित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा हुआ था । जिसकी गूंज पुरे प्रदेश में हुई। एक सप्ताह होने को है आज तक कोई कार्रवाई किसी जिम्मेदार के खिलाफ नहीं हुई है। 

विश्व सनातन धर्म रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रेश जी महराज ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह तत्काल प्रभाव से शिक्षा मंत्री गुलाब देबी से इस्तीफ़ा लेते हुए शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव को निलंबित करते हुए सीबीआइ जांच के आदेश निर्गत करे  शिक्षा निदेशालय में आग लगाई गई हैं या कैसे लगी हैं एक्स्पर्ट ही बता सकते है और सीबीआइ जांच में ही बड़ा खुलासा हो सकता हैं शिक्षा निदेशालय में तमाम बड़े अधिकारी बैठते है और एडेड माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती में हुई भारी अनियमितताएं धाधली प्रकरण ,एडेड माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति जांच प्रकरण  से सम्बन्धित रिकार्ड जलकर खाक हो गए है  अभी तक पुरे प्रकरण पर ग़ुलाब देवी शिक्षा मंत्री माध्यमिक की चुप्पी साधे हुए है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User