निगरानी समिति की सदस्य को सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Monday, July 14, 2025 - 18:55
Updated: 1 year ago
0
निगरानी समिति की सदस्य को सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) निगरानी समिति एस एक्ट 2013 की सदस्य राधा बाल्मीकि का जनपद आगमन सर्किट हाउस में हुआ। जहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने अपने साथियों सहित जाकर सदस्य का माला पहनकर स्वागत किया और कर्मचारियों की समस्याओं संबंधित ज्ञापन सौंपा।

पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि नगर पालिका परिषद फतेहपुर, नगर पालिका परिषद बिंदकी समेत समस्त नगर पंचायत खागा, असोथर, कारीकरन धाता, खखरेरू, जहानाबाद, किशनपुर, हथगांव, बहुआ में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का समय पर पीएफ व बीमा ईएसआई कार्ड का पैसा जमा नहीं किया गया है जिससे कर्मचारियों को पीएफ की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। ईएसआई व बीमा नहीं जमा करने से अगर किसी आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसका लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा इस स्थिति में ईएसआई कार्ड बीमा का होना न होना कोई मायने नहीं रखता है। अगर कोई भी कर्मचारी के साथ घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी व पालिका प्रशासन की होगी। इस विषय संबंधित कई बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। फिर भी संबंधित प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। यह बाद गंभीर विषय है। कर्मचारी हित के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अरुन पाल, जीतू, रोहित, ताराचंद्र, प्रकाश लाल, बहादुर, मनीष कुमार, मालती बाल्मीकि, पप्पू किशोर रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User