नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन होगा ऐतिहासिक.श्वेता चौधरी

Wednesday, October 18, 2023 - 20:28
Updated: 3 years ago
0
नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन होगा ऐतिहासिक.श्वेता चौधरी

हाथरस।बागला काॅलेज के मैदान में आज आयोजित होने वाले नारीशक्ति वन्दन सम्मेलन जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे की तैयारियाॅ अन्तिम चरण में पहॅुच गयी हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने अपने वसुन्धरा एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर नगर तथा विभिन्न सामाजिक व महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया बैठक में जिले के प्रभारी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा विशिष्ट चर्चाकर मार्गदर्शन किया गया पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा भी उपस्थित सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की सहभागिता कराने की अपील की पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि आज होने वाला नारीशक्ति वन्दन सम्मेलन एतिहासिक होगा क्षेत्रीय  महिलाऐं योगी जी को लेकर काफी उत्साहित है तथा आज भारी संख्या में एकत्रित होकर नारीशक्ति वन्दन अधिनियम के बिल के पास होने पर अपना आभार व्यक्त करेंगी इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में श्रीमती अखिलेश गुप्ता जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सोनल अग्रवाल जी कोमल माहेश्वरी जी मीनाक्षी शर्मा जी दीप्ति अग्रवाल जी प्रमिला गॉड जी रीना गुप्ता जी संतोष जोशी जी श्वेता अग्निहोत्री जी बीके रानी बहन जी नीरू वार्ष्णेय जी शशि वार्ष्णेय जी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User