नायब तहसीलदार द्वारा नप. बीनागंज का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को किये गये नोटिस जारी

प्रभारी नगर पालिका अधिकारी द्वारा बकायादारों को किया गया नोटिस जारी। 

Oct 21, 2024 - 20:17
Oct 21, 2024 - 20:17
 0  1.3k
नायब तहसीलदार द्वारा नप. बीनागंज का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को किये गये नोटिस जारी

गुना (आरएनआई) नायब तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकार नगर परिषद चांचौड़ा बीनागंज शुभम जैन द्वारा आज नगरीय निकाय का औचक निरीक्षण प्रातः 10:00 पर किया गया। जिसमें प्रात: 10:15 तक 06 कार्यालयीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उक्त 06 कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गये है। संतोषजनक जबाब प्रस्तुत न करने की दशा में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

नायब तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकार नगर परिषद चांचौड़ा बीनागंज शुभम जैन द्वारा नगर परिषद बीनागंज अंतर्गत लगभग 01 करोड़ रुपये की वसूली के नोटिस जारी किये गये। जिसमे सम्पति कर, जल कर, समेकित कर एवं दुकान किराया की राशि जमा कराने के लिये बकायादारों को नोटिस जारी किये गये। उक्त आशय की सूचना प्रसारण दिनांक 19 अक्‍टूबर 24 से नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से भी नगर में लगातार की जा रही है। उक्त बकाया जमा नही करने वालों के विरुद्ध दिनांक 22 अक्‍टूबर 2024 को दुकान/ सम्पति की सीलबंदी/ तालाबंदी की कार्यवाही की जावेगी। जल कर जमा नही करने वाले बकायादारों के नल कनेक्शन को विच्छेदित किया जावेगा।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0