नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक से लगा भारी जाम, किसान रातभर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फंसे

Monday, March 24, 2025 - 20:24
Updated: 2 years ago
0
नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक से लगा भारी जाम, किसान रातभर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फंसे

गुना (आरएनआई) नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में सोमवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी, जिससे मंडी परिसर और आसपास की सडक़ें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जाम से पट गईं। रविवार की छुट्टी के बाद मंडी खुलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंडी गेट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह से लेकर दोपहर तक हालात यह रहे कि कई किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन मंडी परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।

रातभर ट्रैक्टर-ट्रॉली में इंतजार, मंडी में नहीं मिली एंट्री
दुर्गापुर से अपनी उपज लेकर आए किसान बबलू पटेलिया ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे मंडी पहुंचे थे, लेकिन अब तक मुश्किल से 100 मीटर ही आगे बढ़ पाए हैं। मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी हुई है, जो मुख्य सडक़ तक पहुंच चुकी है। कई किसानों ने बताया कि वे खाने-पीने का सामान साथ लेकर आए थे और रातभर ट्रॉली में बैठकर ही खाना खाया। सोमवार सुबह भी यही हालात बने रहे और उन्हें मंडी के अंदर जाने का इंतजार करना पड़ा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User