नाइजीरिया में ISIS को बड़ा झटका, दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

Sunday, May 17, 2026 - 12:26
0
नाइजीरिया में ISIS को बड़ा झटका, दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि नाइजीरिया में एक बड़े सैन्य अभियान के दौरान आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े वैश्विक कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन को अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह बेहद जटिल और सुनियोजित मिशन था। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादी नेताओं में शामिल था और लंबे समय से अफ्रीका में छिपकर आईएसआईएस की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। सटीक सूचना मिलने के बाद अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से आईएसआईएस के वैश्विक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और संगठन की आतंकी क्षमताएं कमजोर होंगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों के पास उसकी हर गतिविधि की जानकारी थी। उन्होंने इस अभियान में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना का आभार जताया।

इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आईएसआईएस के शीर्ष नेतृत्व पर लगातार हो रही कार्रवाई से संगठन की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों और भर्ती नेटवर्क पर असर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User