नहर के समीप संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा, जांच में जुटी

Tuesday, June 17, 2025 - 19:05
Updated: 1 year ago
0
नहर के समीप संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा, जांच में जुटी

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई)नगर के निकट खजुहा रोड नहर पुल के किनारे सैयद बाबा के मजार के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पास में एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। शव को देखते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के निकट नहर के बगल में सैयद बाबा मजार के दीवार के समीप मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे दिनेश कुमार पटेल 50 वर्ष निवासी ग्राम सेलावन कोतवाली बिंदकी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। लोगों ने शव देखा तो खबर आग की तरह फैल गई। जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी लान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव के समीप एक बाइक भी मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User