नहरों की सिल्ट सफाई की कार्य योजना के अनुमोदन हेतु बैठक की गई

Tuesday, September 19, 2023 - 17:12
Updated: 3 years ago
0
नहरों की सिल्ट सफाई की कार्य योजना के अनुमोदन हेतु बैठक की गई

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी महोदय, शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा रबी फसलो में कराए जाने वाली नहरों की सिल्ट सफाई की कार्य योजना के अनुमोदन हेतु बैठक की गई। कार्य योजना के अंतर्गत शारदा नहर खंड शाहजहांपुर की 80 व राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना शारदा नहर खंड शाहजहांपुर की 38 नहरों की कुल लंबाई 504 किलोमीटर में सिल्ट सफाई का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य पर कुल धनराशि 190 लाख की लागत आने का अनुमान है यह कार्य रवि फसल से पूर्व अक्टूबर व नवंबर माह में  कराया जाना प्रस्तावित है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User