नवादा में शराब पिये तो फंसे, ब्रेथ एनालाइजर लेकर घूम रही पुलिस

सन्नी भगत

Thursday, December 29, 2022 - 01:18
0
नवादा में शराब पिये तो फंसे, ब्रेथ एनालाइजर लेकर घूम रही पुलिस
नवादा में शराब पिये तो फंसे, ब्रेथ एनालाइजर लेकर घूम रही पुलिस

नवादा। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद अगर आप चोरी छिपे शराब पी रहे है तो सावधान हो जाइए.

नवादा में शराब के खिलाफ अभियान में नगर थाना की पुलिस शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन लेकर खड़ी है और आम तौर पर पुलिस शक होने पर राह चलते लोगो, वाहन चालको को रोककर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से मुंह की जांच कर रही, शहर के प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, इन्दिरा चौक, अस्पताल रोड, लाल चौक आदि तमाम जगहों पर घूम घूम कर लोगों को पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर रही. 

ऐसे में अगर आपकी चाल मतवाली है या फिर वाहन की रफ्तार असामान्य है तो फिर गंध की पड़ताल को तय मानिए. पुलिस आपके मुंह के पास मशीन सटाएगी और आपके श्वांस छोड़ते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि पूर्ण शराब बंदी लागू होने आप सुरूर में हैं या नहीं.

वहीं पुलिस की शराब की इस अभियान से अलग अलग इलाकों में हड़कंप मच गया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User