नवादा में पत्नी की मौत पर पति ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी

Tuesday, May 13, 2025 - 11:29
Updated: 1 year ago
0
नवादा में पत्नी की मौत पर पति ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी

नवादा (आरएनआई) नवादा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध मौत पर नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जोगी टोला के निवासी दीपक गोस्वामी ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है जिसमें अपनी पत्नी की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए छोटे भाई शेखर कुमार को आरोपित किया है मृतका के पति दीपक का आरोप है कि जब वह घर आया तो उसकी पत्नी के दोनों हाथ की चूड़ियां टूटी हुई थी । उसके दाहिने हाथ में जख्म का निशान भी था इससे उसे आशंका हुई कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या नहीं की थी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की अगले सुबह करीब 4:00 बजे की है जहां कलाली रोड स्थित किराए के मकान में रह रही गुंजा देवी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था इस घटना को लेकर लोगों के द्वारा तरह-तरह की चर्चा हो रही है फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है फॉरेंसिक टीम जरूरी साक्ष्य लेकर गई है मौत का राज खुलने की आशंका है

भागलपुर निमंत्रण में गया हुआ था पति 

30 वर्षीय गुंजा देवी की मौत में इलाके में सनसनी फैला दी पुलिस ने बताया कि गुंजा के पति दीपक कुमार निमंत्रण को लेकर भागलपुर गए हुए थे इस बीच यह घटना हुई गुंजा की शादी बरबीघा के फैजाबाद गांव निवासी मन्नू गोस्वामी की पुत्री गुंजा देवी की शादी 13 वर्ष पहले नेमदारगंज के जोगी टोला के निवासी राजू गोस्वामी के पुत्र दीपक गोस्वामी से हुआ था वैवाहिक जीवन में इन्हें दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का एक लड़की है 

टूटी थी चूड़ियां एवं हाथ में जख्म से हुआ शक

मृतका के पति दीपक का आरोप है कि जब वह घर आया तो उसकी पत्नी के दोनों हाथ की चूड़ियां टूटी हुई थी ।उसके दाहिने हाथ में जख्म का निशान भी था इससे उसे आशंका हुई कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या नहीं की थी। उसने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई शेखर कुमार ने गुंजा देवी की गला दबा कर हत्या कर दी, फिर शव को पंखे से लटका दिया।

नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका के पति के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है थानाध्यक्ष का कहना है कि देवर पर अपनी भाभी की हत्या करने का आरोप लगा है शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है हर एंगल से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User