नवादा में घर की बारी में लहलहा रहा था गांजा के हरे पौधे, पुलिस ने दी दबिश, एक गिरफ्तार

Friday, January 20, 2023 - 02:54
Updated: 4 years ago
0
नवादा में घर की बारी में लहलहा रहा था गांजा के हरे पौधे, पुलिस ने दी दबिश, एक गिरफ्तार

नवादा की पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी है.इस क्रम में गांजा के विरुद्ध भी जिले में अभियान चलाया जा रहा है.जिले की अकबरपुर की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलना गांव में एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 50 किलो से अधिक गांजा के पौधे जब्त किए हैं.वहीं मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई मो0 अब्दुल्ला ने दलबल के साथ कुलना गांव में श्रीकांत सिंह के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा मे गांजा का पौधा बरामद किया गया व मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार व्यक्ति कुलना गांव निवासी श्रीकांत सिंह पिता स्व: राजेन्द्र सिंह बताया जाता है,मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User